फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There was a crowd of devotees in the temple on the second Monday of Sawan

Ghaziabad News: सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में रही भक्तों की भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd of devotees in the temple on the second Monday of Sawan
दिल्ली-मेरठ रोड पर उमड़े श्रद्धालु।   - फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। दूधेश्वरनाथ मंदिर में देर रात से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। भगवान दूधेश्वर का महाकाल के रूप में शृंगार किया गया। सुबह पूजा-आरती के बाद भक्तों के लिए कपाट खोल दिए गए।
सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में महाकाल के रूप में बाबा ने भक्तों को दर्शन दिया। सबसे पहले महंत नारायण गिरि और आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी ने पूजा-अर्चना की। भगवान को 108 मिष्ठान के भोग लगाए गए। उसके बाद देर शाम तक जलाभिषेक होता रहा।
विज्ञापन

फूल बरसे तो लोगों ने लगाए बोल बम के जयकारे
सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग सहित दूधेश्वरनाथ मंदिर पर पुष्प वर्षा की। आसमान से गुलाब की पंखुड़ियों के गिरने पर भक्तों ने बोल बम के नारे लगाने शुरू किए। इसके बाद उन्होंने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की। जिलाधिकारी सहित अलग-अलग स्थानों पर अधिकारियों ने पुष्प वर्षा की। मेरठ रोड तिराहे पर महापौर सुनीता दयाल, पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड़, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, सीडीओ अभिनव गोपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिव भक्तों पर फूल बरसाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed