फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There is no change in the reservation of mayor and municipal heads, voting will be held in the second phase on May 11

Ghaziabad News: मेयर और पालिकाध्यक्षों के आरक्षण में नहीं हुआ कोई बदलाव, दूसरे चरण में 11 मई को होगा मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
There is no change in the reservation of mayor and municipal heads, voting will be held in the second phase on May 11
गाजियाबाद। मेयर-पालिका अध्यक्षों और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए अंतिम सूची शासन ने देर शाम घोषित कर दी है। इन पदों पर पूर्व में जारी अंतिम सूची को यथावत रखा गया है। नगर निगम में मेयर पद दोबारा महिला कोटे में गया है। निकाय का चुनावी बिगुल बज चुका है। 11 मई को दूसरे चरण में गाजियाबाद में मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार से जिले में लगे राजनीतिक पोस्टर-बैनर हटाने का काम शुरू हो जाएगा। मेयर पद के लिए नामांकन डीएम कोर्ट तो पार्षदों के नामांकन के लिए नवयुग मार्केट स्थित बालिका इंटर कालेज में व्यवस्था की गई है। वहीं, पालिका अध्यक्षों और सभासदों के नामांकन की व्यवस्था संबंधित तहसील कार्यालय में की गई है।
विज्ञापन



किसका नामांकन कहां
नगर निगम
मेयर डीएम कोर्ट
पार्षद नवयुग मार्केट स्थित बालिका इंटर कालेज



खोड़ा नगर पालिका
अध्यक्ष व सदस्य तहसील कार्यालय गाजियाबाद


मोदीनगर नगर पालिका
अध्यक्ष व सदस्य कार्यालय तहसील मोदीगनर


मुरादनगर नगर पालिका
अध्यक्ष व सदस्य कार्यालय तहसील मोदीनगर


नगर पंचायत निवाड़ी व पतला
अध्यक्ष व सदस्य कार्यालय तहसील मोदीनगर


नगर पंचायत फरीदनगर
अध्यक्ष व सदस्य कार्यालय तहसील मोदीनगर


नगर पालिका लोनी
अध्यक्ष व सदस्य वर्धमान सरस्वती शिशु मंदिर लोनी



डासना नगर पंचायत
अध्यक्ष व सदस्य न्यायालय कक्ष कलक्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed