फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There is a possibility of bomb blast, cyber cell will investigate the matter

Ghaziabad News: बम फटने की संभावना का मेल, साइबर सेल करेगा मामले की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of bomb blast, cyber cell will investigate the matter
मुरादनगर। आयुध निर्माणी फैक्टरी में बम फटने की संभावना का धमकी भरा मेल मिलने की जांच अब साइबर सेल को भेजी जायेगी। धमकी भरी मेल के बाद से फैक्टरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब आठ बजे आयुध निर्माणी फैक्टरी की आधिकारिक मेल आईडी पर एक ईमेल आया था। मेल में धमकी दी गई थी कि दोपहर दो बजे तक फैक्टरी में बम विस्फोट होने की संभावना है। फैक्टरी के अधिकारियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फैक्टरी परिसर में केंद्रीय व स्थानीय एजेंसियों ने जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ते ने फैक्टरी में संघन अभियान चलाया। मामले में पुलिस ने फैक्टरी के अधिकारी की तहरीर पर आईटी एक्ट समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया। अब मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी जायेगी। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि मेल किसने भेजा है, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed