फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There has been a power outage since morning, drinking water crisis in many places

Ghaziabad News: सुबह से गुल रही बिजली, कई स्थानों पर पेयजल संकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
There has been a power outage since morning, drinking water crisis in many places
गाजियाबाद। शनिवार सुबह से ही कई स्थानों पर बिजली गुल होने की वजह से लोगों को पेयजल की समस्या जूझना पड़ा। कैलाभट्ठा, प्रतापविहार, बापूधाम, सिद्धार्थविहार, संजयनगर, शास्त्रीनगर समेत अन्य इलाकों में सुबह बिजली गुल हो गई। बार-बार ट्रिपिंग के कारण लोग पानी नहीं जमा कर सके। इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा नेहरूनगर, कविनगर, प्रताप विहार, राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, कैलाभट्ठा, संजयनगर, समेत अन्य इलाकों में पूरे दिन दस-दस मिनट के अंतराल पर बिजली आती जाती रही। सुबह के समय बिजली गुल होने की वजह से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। इस वजह से लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। सबसे अधिक समस्या विजयनगर के लोगों को हुई। जोन एक के अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि कुछ स्थानों पर बिजली की सप्लाई बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली की आपूर्ति सामान्य रही।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर पर मारा पत्थर, लीकेज से नौ घंटे गुल रही बिजली
नंदग्राम में कुछ युवकों ने शुक्रवार की रात ट्रांसफार्मर पर पत्थर मार दिया। इसकी वजह से ट्रांसफार्मर में लीकेज हो गई और एयर लेने की वजह से ट्रांसफार्मर खराब हो गया। मामले की जानकारी के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पहले तो ट्रांसफार्मर के छेद को बंदकरके सप्लाई चालू करने की कोशिश की, लेकिन ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले सका। इसके बाद ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल की गई। एसडीओ नंदग्राम विकास शर्मा ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए अज्ञात विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed