{"_id":"57113aeb4f1c1b0a174a6c83","slug":"there-are-toilets-in-the-city-s-main-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के प्रमुख बाजारों में भी नहीं हैं शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के प्रमुख बाजारों में भी नहीं हैं शौचालय
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
तुराब नगर में हर रोज खरीदारी करने आती हैं हजारों महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी के स्वच्छता अभियान का हाल गाजियाबाद में कैसा है यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर के प्रमुख महिला बाजारों में भी शौचालय नहीं है। बाजार में शौचालय न होने की परेशानी से हर रोज महिलाएं जूझती हैं।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए शहर में कई बाजार है। इनमें से मुख्य तौर पर तुराबनगर, गोल मार्केट, चौपला मंदिर और दिल्ली गेट हैं। इनमें से किसी भी बाजार में महिलाओं के लिए कोई शौचालय नहीं है। बाजार में शॉपिंग करने पहुंची पूजा ने बताया कि दिल्ली के सभी प्रमुख बाजारों में शौचालय बने हुए हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद में ऐसी स्थिति नहीं है, ऐसे में लगता है मानों एनसीआर में नहीं बल्कि किसी दूर दराज देहात क्षेत्र में रह रहे हों। किरण ने बताया कि इस असुविधा की वजह से वे लोग एक दिन की शॉपिंग कई दिनों में निपटाते हैं।
विज्ञापन
शौचालय न होने की वजह से बाजार में लगातार पांच से छह घंटे नहीं रुक सकते। यहां महिला दुकानदार भी हैं जिन्हें ज्यादा समस्या होती है। बता दें कि बाजारों में शौचालय का न होना यह कोई नई समस्या नहीं है।
इस संबंध में कई बार स्थानीय बाजार व्यापार मंडल और महिला संगठन नगर निगम से डिमांड कर चुकी है। बावजूद वर्षों से इस समस्या का हल नहीं निकल सका है। बाजारों में दुकानों की संख्या के साथ भीड़ भी बढ़ती गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
महिला आयोग की सदस्या कई बार कर चुकी हैं मांग
राज्य महिला आयोग की सदस्या राजदेवी चौधरी ने बाजारों में शौचालय बनाने की मांग प्रदेश सरकार से कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व भी उन्होंने बाजारों में शौचालय के संबंध में मुख्यमंत्री को खत लिखा था।
अब तक कोई रिस्पांस न मिलने पर वह खुद को ही दिलासा देती हुई कहती हैं कि संभवत: उनकी चिट्ठी मुख्यमंत्री को नहीं मिल सकी होगी। अब वह 22 अप्रैल को लखनऊ जा रही हैं तो इस संबंध में वह सीदे मिलकर बात करेंगी।
क्या बोले व्यापार मंडल के अध्यक्ष
यह बाजार मुख्यत: महिलाओं का है, ऐसे में व्यापार मंडल कई बार निगम से इसकी मांग कर चुका है। निगम अधिकारियों मसले का हल निकालने की बजाय व्यापार मंडल को स्वयं के बजट से शौचालय बनवाने की नसीहत दे दी। व्यापार मंडल के पास इतना बजट नहीं है कि वह शौचालय बनवा सके। - सुभाष छाबड़ा, अध्यक्ष तुराबनगर व्यापार मंडल।
शहर में 100 से ज्यादा स्थानों पर पब्लिक टॉयलेट और 56 कम्यूनिटी टॉयलेट के लिए जगह चिह्नित की गई हैं। जल्द ही इनका निर्माण कराया जाएगा। - डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त