फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There are lots of offers in the market on Akshaya Tritiya

Ghaziabad News: अक्षय तृतीया पर बाजार में ऑफरों की भरमार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
There are lots of offers in the market on Akshaya Tritiya
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के आफर दिए जा रहे हैं। सोने-चांदी के कारोबारी अपने यहां छूट के साथ ही हल्के वजन के गहने को ग्राहकों के लिए पेश कर रहे हैं, तो वहीं बिल्डर भी फ्लैटों की खरीद पर छूट का ऑफर लेकर आए हैं।
इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया साल भर की सबसे शुभ तिथियों में से एक है, जो विशेष रूप से किसी भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश या नए व्यापार की शुरुआत के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इस दिन सोने की खरीदारी का भी महत्वपूर्ण महत्व है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करने से व्यक्ति को न केवल भौतिक समृद्धि मिलती है, बल्कि उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है। इसके अलावा मकान, ऑटोमोबाइल, आभूषणों की भी लोग खरीदारी करते हैं। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए कई बिल्डरों ने कई ऑफर तैयार किये हैं।
विज्ञापन

11 लाख का मिलेगा डिस्काउंट
वीवीआईपी ग्रुप के वाईस प्रेसिडेंट उमेश राठौर ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर फ्लैटों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। बुकिंग कराने पर ग्राहकों को 11 लाख तक का डिस्काउंट और घर को फिटिंग्स एंड फ़िक्सचर्स के साथ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाएं हैं हल्के वजन के गहने
सोने-चांदी के कारोबारी मोहित गोयल ने बताया कि ग्राहकों को लुभाने के लिए हल्के वजन के गहने की विस्तृत रेंज मौजूद है। ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के नए डिजाइन भी बाजार में उपलब्ध है।

मेकिंग पर भी मिल रही छूट
सोने-चांदी के कारोबारी आशीष गोयल 30 प्रतिशत गहनों की बनवाई पर छूट दी जा रही है। एडवांस बुकिंग वाले दिन के भाव पर 10 प्रतिशत तक भुगतान करने पर पर्व के दिन डिलीवरी लेने का ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed