{"_id":"65245444dd25723e5e066334","slug":"theft-worth-lakhs-from-house-report-filed-against-three-including-maid-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-3051-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर से लाखों की चोरी, नौकरानी समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर से लाखों की चोरी, नौकरानी समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डीएलएफ सी-10 स्थित एक घर से लाखों की नकदी, जेवरात और कीमती सामान चोरी हो गया है। चोरी के दौरान परिवार घर में ताला लगाकर कहीं बाहर गई थी। परिजनों को घर पहुंचने पर चोरी का पता चला। नौकरानी और उसके परिवार के दो सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
पीड़िता भावना रावत पत्नी राजेंद्र सिंह रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से कहीं बाहर गई थी। आरोप है कि वह अपनी कामवाली को बताकर गई थी कि घर पर काम करने के लिए मत आना। वह अपने घर का ताला लगाकर गई थी। काम खत्म होने के बाद वह परिवार के साथ घर पहुंची। उन्होंने देखा कि घर का मुख्य गेट का ताला खुला हुआ है। गेट भी खुला है। अंदर जाकर देखा, तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से कीमती जेवरात, 60 हजार रुपये, दो लेपटॉप समेत कई सामान गायब थे। उन्होंने पड़ोसियों से पूछा, तो पड़सियों ने बताया कि घर में काम करने वाली अपने भाई और पति के साथ आई थी। वह भावना के घर की तरफ गई थी। भावना ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके घर के मुख्य दरवाजे की चाबी घर से गायब हो गई थी। उन्होंने नौकरानी से पूछा, तो उसने चाबी की जानकारी होने से इनकार कर दिया था। लेकिन कुछ दिनों पहले चाबी वहीं रखी पाई गई। जबकि पहले चाबी वहां नहीं रखी थी। उन्होंने इस चोरी की घटना में नौकरानी ललिता, सुभाष और पवन पर शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।