फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft, snatching, 125 lost mobiles recovered

Ghaziabad News: चोरी, झपटमारी, खोए 125 मोबाइल बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Theft, snatching, 125 lost mobiles recovered
पुलिस लाइन सभागार में खोए व चोरी हुए मोबाइल को उनके धारकों को सौंपते डीसीपी सिटी राजेश कुमार। स
गाजियाबाद। नगर जोन पुलिस ने सेंट्रल इक्वीपमेंट आइडेंटीटी रजिस्ट्रर पोर्टल पर की गई शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए करीब एक माह की मेहनत बाद 125 मोबाइल को बरामद किए। ये मोबाइल झपटमारी, चोरी, खोए हुए थे। पुलिस लाइन स्थित परमजीत सभागार में डीसीपी नगर राजेश कुमार ने मोबाइलों को उनके धारकों को रविवार को सौंपा। मोबाइल पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन

नगर जोन डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायतों पर पुलिस ने गंभीरता से काम किया। एक माह के प्रयास के बाद 125 मोबाइल को बरामद कर लिया गया। इन मोबाइलों को धारकों को सौंपा गया। इनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। सबसे ज्यादा 60 मोबाइल सिहानीगेट थाने के मिले हैं। इसके अलावा 23 मोबाइल कोतवाली क्षेत्र, सात मोबाइल विजयनगर, 11 मोबाइल नंदग्राम, कविनगर के 20 व मधुबन बापूधाम के 04 मोबाइल हैं। अन्य शिकायतों पर भी पुलिस काम कर रही है। उनको भी बरामद करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed