फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft of lakhs from policeman's residence

Ghaziabad News: पुलिसकर्मी के आवास से लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from policeman's residence
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में रहने वाले हेड कांस्टेबल राकेश कुमार के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना 20 अगस्त की है। 21 अगस्त को उनके पड़ोसी सोनू ने मकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। राकेश 20 अगस्त को तीन दिन की छुट्टी लेकर गए हुए थे। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। हेड कांस्टेबल राकेश कुमार डायल 112 में तैनात हैं।
विज्ञापन

चोरी सूचना मिलने पर वापस आकर देखा तो घर में सारा सामान बिखरा मिला और लाखों के गहने गायब मिले। पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त के कार्यालय समेत अन्य उच्च अधिकारियों के आवास भी हैं। ऐसे में पुलिस लाइन में चोरी की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जहां कई पुलिसकर्मी रहते हैं वहां उनके ही आवास सुरक्षित नहीं हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed