फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft of jewelery and cash by breaking the lock of the house

Ghaziabad News: मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Theft of jewelery and cash by breaking the lock of the house
गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र के राधा कृष्ण एंक्लेव में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। राधा कृष्ण एंक्लेव निवासी अतुल्य मोहन शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राधाकृष्ण एंक्लेव निवासी अतुल्य मोहन शर्मा ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में वह पत्नी और बच्चों के साथ मकान में ताला बंदकर घूमने गए थे। बृहस्पतिवार को लौटने पर मकान के दरवाजे की कुंदी लगी मिली लेकिन, ताला गायब था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

चोर 85 हजार की नकदी, सोने का सेट, जिसमें एक गले का हार, दो कानों के कुंडल, सोने का मंगलसूत्र, एक मोबाइल, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, चार क्रेडिट कार्ड चुरा ले गए। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के पैन कार्ड और आधार कार्ड भी चोरी कर लिए। घर लौटने पर घटना का पता चला। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed