फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft of ₹27 Lakhs from a House in Banthla Village loni

गाजियाबाद में ₹27 लाख की चोरी: खिड़की उखाड़ घर में घुसे चोर, सोता रहा परिवार और कमरे की कुंडी लगा कर गए कांड

Thu, 28 May 2026 07:25 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 May 2026 07:25 PM IST
सार

लोनी इलाके में चोरी की एक वारदात सामने आई है। जहां घर में खिड़की उखाड़कर चोर घुस आए और सो रहे परिवार को अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। चोरों ने करीब 27 लाख रुपये (नकदी, विदेशी मुद्रा, सोना-चांदी) की लूट कर ली।

विज्ञापन
Theft of ₹27 Lakhs from a House in Banthla Village loni
घर में खिड़की उखाड़कर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंथला गांव स्थित खिड़की उखाड़कर घर में घुसे चोरों ने 500 रुपये की विदेश मुद्रा समेत करीब 27 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पहले खिड़की उखाड़ी फिर कमरे में सो रहे परिवार के लोगों को बाहर से बंद कर दिया। जाग होने पर पड़ोसियों ने बंद कमरे से परिवार को बाहर निकाला। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। 

विज्ञापन


अश्निनी शर्मा निवासी बंथला गांव का नोएडा में छात्रों को विदेश में मेडिकल कोर्स में दाखिला दिलाने की एजेंसी हैं। परिवार में पिता देवेंद्र शर्मा, मां ओमवती, पत्नी प्रीति, बेटा दिव्यांश और भतीजी वृंदा समेत अन्य लोग हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बहनोई गौरव शर्मा का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


वह बुधवार को बहनोई के पास गए थे। घर परिवार के अन्य सदस्य थे। परिवार के सभी सदस्य गर्मी के चलते भूतल पर बने कमरे में एसी चलाकर सो रहे थे। रात करीब दो बजे मां पानी पीने के लिए उठी तो कमरे के दरवाजे बाहर से बंद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए कमरे में सो रहे परिजनों को उठाया। दरवाजा न खुलने पर उन्हें फोन खुद को बंद होने की जानकारी दी। अश्विनी ने पड़ोसियों को घर भेज कर परिवार को बाहर निकालने के लिए कहा। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था कि पड़ोसी छत के रास्ते घर में घुसा और परिवार को बाहर निकाला। 

परिवार के सदस्यों ने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। चोर तीन कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे करीब 1.40 हजार रुपये, 300 यूसडी डॉलर, 200 उज्बेकिस्तान करेंसी, करीब 15 तोले सोने और 20 तोला चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। 

चोरों ने छत पर जीने की गुमटी में लगी खिड़की उखाड़कर मकान में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा छात्रों को विदेश भेजने के दौरान विदेशी मुद्रा घर में रख रखी थी। घर से करीब 27 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निणीक्षण किया। फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने मौके का निरीक्षण किया। 

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि खिड़की के पास से चाकू और अन्य सामान बरामद हुए हैं। पीड़ित के घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed