फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft in warehouse of online shopping site, case registered after 39 days

Ghaziabad News: ऑनलाइन शॉपिंग साइट के वेयरहाउस में चोरी, 39 दिन बाद केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Theft in warehouse of online shopping site, case registered after 39 days
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की ओम विहार कॉलोनी स्थित ऑनलाइन शॉपिंग साइट के वेयरहाउस सेे करीब ढाई लाख का सामान चोरी हो गया। घटना 11 जनवरी की रात की है। मामले में पुलिस ने 39 दिन बाद 19 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया है। वेयरहाउस संचालक दीपू कुमार का आरोप है कि उन्होंने तभी पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उनसे कहा कि तुमने या तुम्हारे कर्मचारियों ने ही सामान गायब किया है। वह उन्हें ऐसे ही कहकर थाने-चौकी के चक्कर कटवाते रहे।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर के रहने वाले दीपू का कहना है कि वह ही वेयरहाउस चलाते हैं। कंपनी से आने वाला ऑर्डर का माल उनके पास से ही डिलीवर होता है। कंपनी को वापस जाने वाले करीब चार बैग जिनमें 2,50,846 रुपये का माल था। वह 11 जनवरी की रात चोरी हो गया। अगले दिन सुबह ऑफिस पहुंचने पर चोरी का पता चला कि कुंडा काटकर चोरी की गई है। मामले में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पर भी सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह कई बार थाने-चौकी गए लेकिन पुलिस उन पर व उनके कर्मचारियों पर ही शक जताते हुए टाल मटोल करते रहे। मामले में पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। मुकदमा देरी से दर्ज होने के संबंध में भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन


फैक्टरी में घुसकर डेढ़ लाख का लोहा किया चोरी
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में चोरों ने रनजीत सिंह की फैक्टरी में घुसकर करीब डेढ़ लाख की कीमत का लोहे का सामान चोरी कर लिया। घटना 14 फरवरी की रात करीब दो बजे की है। रनजीत का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में पांच लोग चोरी करते हुए नजर आए हैं। मामले में उन्होंने वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रनजीत सिंह का कहना है कि फैक्टरी में मीटर रूम बनने का काम चल रहा है। जिसकी दीवार टूटी हुई थी। चोर वहां से ही फैक्टरी के अंदर आए और अंदर के दरवाजे खोलकर चोरी की। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed