फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft at the home of former Chief Minister Mayawati's relative; thieves entered by cutting the roof grille.

Ghaziabad News: पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के रिश्तेदार के मकान में चोरी, छत की ग्रिल काटकर घुसे चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Theft at the home of former Chief Minister Mayawati's relative; thieves entered by cutting the roof grille.
मुरादनगर। जलालपुर रोड स्थित एक मकान में चोरों ने छत की लोहे की ग्रिल काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन, सात हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने स्वयं को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का रिश्तेदार बताया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेट्रो होम्स निवासी संदीप लाल ने बताया कि उनका जलालपुर रोड पर मकान और कार्यालय है। वर्तमान में वह परिवार के साथ मेट्रो होम्स में रह रहे हैं। आरोप है कि शनिवार रात चोर छत की लोहे की ग्रिल काटकर मकान के अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखी सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन, सात हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। संदीप लाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती उनके रिश्ते में लगती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता चुन्नी लाल की मामी सरस्वती, मायावती की बड़ी बहन हैं। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed