फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft 35 lakh at Child Development Project Officer home incident occurred on the floor above Gramin Bank in Gh

Ghaziabad: बाल विकास परियोजना अधिकारी के घर 35 लाख की चोरी, ग्रामीण बैंक के ऊपरी मंजिल में वारदात

Thu, 30 Jul 2026 10:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 30 Jul 2026 10:26 PM IST
सार

गाजियाबाद के मोदीनगर से सटे बेगमाबाद बाजार में बदमाशों ने बुधवार रात ग्रामीण बैंक की ऊपरी मंजिल पर स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी रेखा शर्मा के घर में  घुसकर करीब 35 लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के गहने और 25 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ली।

विज्ञापन
Theft 35 lakh at Child Development Project Officer home incident occurred on the floor above Gramin Bank in Gh
35 लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर से सटे बेगमाबाद बाजार में बदमाशों ने बुधवार रात ग्रामीण बैंक की ऊपरी मंजिल पर स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी रेखा शर्मा के घर में  घुसकर करीब 35 लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के गहने और 25 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ली। बदमाश छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और जाली के गेट काटकर घटना को अंजाम दिया। परिवार को बृहस्पतिवार सुबह जागने पर घटना की जानकारी लगी।

विज्ञापन


बेगमाबाद बाजार  निवासी रेखा शर्मा महिला एवं बाल विकास विभाग में बाल विकास परियोजना अधिकारी है। वर्तमान में उनकी तैनाती पिलाना में है। रेखा शर्मा के पति श्रीभगवान शर्मा सेवानिवृत्त अभियंता है। उनके मकान के ग्रांउड फ्लोर पर ग्रामीण बैंक है। बताया कि बुधवार रात रेखा शर्मा और श्रीभगवान शर्मा मकान की प्रथम मंजिल पर सो रहे थे जबकि पुत्र संयम शर्मा और पुत्रवधु अंजलि दूसरी मंजिल पर थे। बुधवार देर रात बदमाश समीप के निर्माणाधीन मकान की छत के रास्ते प्रथम मंजिल पर पहुंचे और बरामदे का जाल काटकर मकान में दाखिल हुए। 
विज्ञापन


बदमाशों ने बराबर वाले कमरे की कुंडी खोल ली और आलमारी को तोड़ दिया। बदमाशों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर लगभग 22 तोले सोने के गहने और करीब एक किलो चांदी व 25 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद बदमाश मौके पर फरार हो गए। परिवार के अनुसार घटना रात एक बजे से चार बजे की बीच हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना ने बैंक जैसे अतिसंवेदनशील स्थान की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मोदीनगर पुलिस ने छानबीन की। श्रीभगवान शर्मा ने घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed