{"_id":"690e599a2ea0e9471201cc42","slug":"the-youth-who-came-to-rescue-the-watchman-was-attacked-by-the-goons-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-11953-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चौकीदार को बचाने आए युवक पर दबंगों ने हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चौकीदार को बचाने आए युवक पर दबंगों ने हमला किया
विज्ञापन
इंदिरापुरम। मकनपुर विस्तार कॉलोनी में चौकीदार के साथ मारपीट कर रहे दबंगों को रोकने का प्रयास किया तो युवक पर हमला कर दिया। दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उनके गले में दो टांके आए है। मामले की शिकायत इंदिरापुरम थाना पुलिस से की गई।
नितिन कुमार निवासी मकनपुर विस्तार कॉलोनी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी सूचना में बताया कि वह काम से घर लौटे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि विकास चौहान और उसका साथी मनोज और एक अज्ञात युवक शराब पीकर उनके घर के सामने चौकीदार से बदतमीजी और मारपीट कर रहे थे। चौकीदार मदद मांग रहा था। उन्होंने तीनों को चौकीदार से मारपीट करने से रोकने का प्रयास किया। तभी तीनों ने उनपर भी हमला बोल दिया। उन्होंने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आने लगे। लोगों का आता देख तीनों वहा से भाग निकले। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि विकास और मनोज ने चाबी से नितिन पर हमला किया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विकास और मनोज को हिरासत में ले लिया गया है।