फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The youth making the reel broke the glass while overtaking and broke the head of the cab driver.

Ghaziabad News: रील बनाते युवकों ने ओवरटेक करने पर शीशे तोड़कर कैब चालक का सिर फोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
The youth making the reel broke the glass while overtaking and broke the head of the cab driver.
इंदिरापुरम। सीआईएसएफ रोड पर शनिवार देर रात सनरूफ खोलकर रील बना रहे युवकों ने कैब चालक के ओवरटेक करने पर डंडे से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। गाड़ी के शीशे तोड़कर चालक को मारने की धमकी दी। लहूलुहान चालक पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बीएनएस-191(2) (3) बलवा और उसका दंड, रास्ता रोककर उत्पात मचाना धारा-126 (2), हमला धारा 115 (2) और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना धारा 324(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

औरेया के सुखचैनपुर विधुना में रहने वाले विशाल उर्फ नारायण प्रताप ने बताया कि उनकी बुआ के बेटे अभय चौहान (22) नोएडा की एक कंपनी में कैब चलाते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह स्टाफ को साहिबाबाद में छोड़कर नोएडा जा रहे थे। सीआईएसएफ रोड पर कार की सनरूफ खोलकर चार से पांच युवक रील बना रहे थे। उन्होंने कंपनी जल्दी जाने के लिए युवकों को ओवरटेक कर दिया। इससे गाड़ी सवार युवक भड़क गए। उन्होंने कुछ दूर आगे जाकर कैब को ओवरटेक कर रोक लिया और उन्हें बाहर खींचकर डंडे से हमला कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने डंडे से कैब के शीशे तोड़ दिए। उन्हें धमकी दी कि यदि दोबारा ओवरटेक कर रील में आया तो जान से मार देंगे। आरोप है कि युवकों ने डंडे से हमले में अभय का सिर फाड़ दिया।
विज्ञापन

वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। वाहन चालकों ने घटना का वीडियो अपने कैमरे में कैद किया। तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। कनावनी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार सवार युवक धमकी देकर भाग गए थे। पुलिस ने घायल अभय को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने सिर में करीब 15 टांके लगाए और गंभीर हालत में उनका इलाज शुरू किया। उनका आरोप है कि युवक कैब की चाबी भी साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो :
करीब चार मिनट के वीडियो में देर रात सीआईएसएफ रोड पर सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर चार से पांच युवक कैब चालक अभय को पकडकर डंडे से हमला करते नजर आ रहे हैं। वह जोर-जोर से विरोध कर युवकों से हमले का कारण पूछ रहे हैं युवक उन्हें गाली-गलौज कर रहे थे। सिर में हमला होने से वह डिवाइडर के पास गिर जाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गाड़ी का नंबर ट्रेस करके तीन टीमों को उनकी गिरफ्तारी में लगा दिया।



एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चालक के ममेरे भाई की शिकायत पर बलवा, हमला और गाड़ी तोड़ने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। युवक हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले हैं। टीम को उनकी लोकेशन ट्रेस करके तत्काल हरियाणा के लिए रवाना कर दिया गया। जल्द ही युवकों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed