{"_id":"6449819894d6e40ddb0c5254","slug":"the-young-man-who-went-to-take-electricity-connection-ransacked-the-office-ghaziabad-news-c-30-1-90851-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विद्युत कनेक्शन लेने गए युवक ने कार्यालय में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विद्युत कनेक्शन लेने गए युवक ने कार्यालय में की तोड़फोड़
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के सीकरी रोड स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर घरेलू कनेक्शन लेने गए युवक ने मकान की एनओसी मांगने पर कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी और विद्युत कर्मियों को पीटा। इस दौरान एक क्लर्क घायल हो गया। विद्युतकर्मियों ने किसी तरह आरोपी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विभाग के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि आनंद विहार कॉलोनी निवासी सुमित गोयल पुत्र मूलचंद गोयल घरेलू कनेक्शन के लिए आए थे। विद्युतकर्मियों ने उनसे आवश्यक दस्तावेज मांगे। सुमित के पास मकान की एनओसी नहीं थी। इस कारण उन्हे कनेक्शन देने से मना कर दिया। आरोप है कि एनओसी मांगने पर सुमित आग बबूला हो गया और उसने रिकॉर्ड फाड़ ड़ाले तथा फर्नीचर में भी तोड़फोड़ की। कर्मियों के साथ मारपीट की जिसमें र्क्लक पंकज को चौटिल हो गए। विद्युत कर्मियों ने सुमित को किसी तरह पकड़ा। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना की तहरीर पर सुमित गोयल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा,कार्यालय में तोड़फोड़ सहित कई अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।