{"_id":"67d9cc001da9bc92cb0e6059","slug":"the-young-man-died-due-to-drowning-in-water-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2602-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पानी में डूबने से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पानी में डूबने से हुई थी युवक की मौत
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाचीपुर गांव में रहने वाले गुड्डू की मौत पानी में डूबने से होना आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टी हुई है। इस मामले में और जानकारी करने के लिए पुलिस की टीम ने बिसरा सुरक्षित किया है। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर घर से ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया था।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होना सामने आया है। लेकिन पानी में डूबाया गया या खुद गिरा है। इसकी जांच की जा रही है। सिर पर चोट होने की आशंका के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। ठेकेदार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह घटना के दौरान गुड्डू के पास बैठा हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी का फोन आ गया। वह अपनी पत्नी से बात करने लगा। तभी उसका दोस्त गायब हो गया था। पुलिस ने इस मामले में पास के मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की तो पुजारी ने भी पुलिस को बताया कि ठेकेदार अपने दोस्त को तलाश करता हुआ आया था। पुलिस की पूछताछ अभी चल रही है। जांच पुरी होने के बाद ही सही घटना का पता चलेगा।
बता दें कि गुड्डू होली वाले दिन अपने ठेकेदार दोस्त के साथ घर में शराब पी रहा था। घर में शराब पीने के बाद ठेकेदार उसे अपने साथ बाइक पर ले गया था। दोनों ने यमुना के किनारे बैठकर फिर से शराब पी थी। तब गुड्डू गायब हो गया था। होली के दो दिन बाद गुड्डू का शव यमुना किनारे मिला था। गुड्डू की पत्नी ने ट्रॉनिका सिटी थाने में ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।