फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The woman was lured into talking and her jewelry was taken off, a case was filed

Ghaziabad News: महिला को बातों में फंसाकर उतरवाए गहने, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The woman was lured into talking and her jewelry was taken off, a case was filed
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित श्याम पार्क निवासी बेबी शर्मा को बातों में उलझाकर दो युवकों ने उनके गहने उतरवाए और लेकर चंपत हो गए। मामला चार अगस्त की रात करीब 10 बजे का है। पुलिस ने एक माह बाद पांच अगस्त की रात दो अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में बेबी शर्मा ने बताया कि चार अगस्त की रात करीब 10 बजे वह गुलमोहर सोसायटी स्थित अपने घर की तरफ जा रही थीं। तभी लाजपत नगर में एक युवक ने उन्हें रोककर अस्पताल जाने का रास्ता पूछा। इसी दौरान उसके पीछे से दूसरा युवक पहुंचा और पहले युवक को रोककर कहा कि तू दो बार एक्सीडेंट से बच गया है। अब अकेला कहां जा रहा है। इस पर पहले लड़के ने सड़क से एक कागज उठाया और उस पर थूक कर वापस फेंक दिया, सड़क पर गिरते ही कागज में आग लग गई। इसके बाद दोनों ने आपस में कुछ बातें कीं और फिर अपनी-अपनी अंगूठी उतारकर महिला के हाथ में रख दीं। झांसे में लेकर महिला के टॉप्स और अंगूठी खुद ले ली। दोनों ने उन्हें बातों में उलझाया और उनसे चार कदम आगे जाने और फिर लौटकर अपने गहने वापस लेने की बात कही। आरोप है कि जब वह वापस लौटीं तब तक दोनों युवक मौके से भाग चुके थे। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed