फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The witness of the murder was threatened and asked for a ransom of Rs 50 lakh

Ghaziabad News: हत्या के गवाह को डराया मांग रहे 50 लाख रंगदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The witness of the murder was threatened and asked for a ransom of Rs 50 lakh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। वर्ष 2002 में हुए चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह मोहननगर निवासी अजय कटारा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अजय का कहना है कि आरोपी ने पत्रकार बनकर उनका इंटरव्यू लेने के बहाने उन्हें मौत का खतरा बताया। इसके बाद हत्या की साजिश रचने वाले गैंग को रोकने के नाम पर जनवरी 2025 से अब तक 12 लाख रुपये ऐंठ लिए।
आरोप है कि अब तथाकथित पत्रकार दक्षिण पूर्वी दिल्ली स्थित सरिता विहार निवासी मोहम्मद असलम बर्नी, पल्लवी शर्मा और अमन शर्मा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। आरोपियों ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने 21 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजय कटारा ने बताया कि वह नीतीश हत्याकांड के मुख्य गवाह हैं। उन्होंने बताया कि उन्हीं की गवाही पर आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई थी। करीब चार वर्ष पहले दिल्ली के सरिता विहार में रहने वाला मोहम्मद असलम बर्नी उनसे मिला और खुद को पत्रकार बताया। असलम, उसके साथी अमन व सहयोगी पल्लवी शर्मा ने उनका इंटरव्यू लिया और अपने चैनल में भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 जनवरी 2025 में आरोपियों ने उन्हें दिल्ली स्थित अपने कार्यालय बुलाया। यहां एक अंजान व्यक्ति का नाम लेते हुए कहा कि हम उसके लिए काम करते हैं। हत्याकांड में विकास यादव के खिलाफ गवाही देने की वजह से उनकी हत्या करने की योजना बनने की बात कहकर डराया।
साथ ही यह भी झांसा दिया कि जिस गैंग की वह बात कर रहे हैं, उसे वह रोक सकते हैं। इसके बदले में 10-12 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने भी दो लाख रुपये उस समय दे दिए। इसके बाद आरोपी उनके घर पहुंचे और 10 लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर महिला आरोपी पल्लवी ने हंगामा शुरू कर दिया। दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली।
इस डर की वजह से उन्होंने भतीजी की शादी के लिए रखी नकदी से 10 लाख रुपये निकालकर दे दिए। आरोप है कि फरवरी 2025 में असलम ने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर उनकी कार रुकवाई और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। लगातार धमकी मिलने के बाद 19 जुलाई को उन्होंने डीसीपी ट्रांस हिंडन से शिकायत की। 20 जुलाई को थाने में लिखित तहरीर दी।

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि पीड़ित चर्चित हत्याकांड के गवाह हैं। उनकी सुरक्षा से जुड़े किसी भी तरह के मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। मोबाइल पर आए मैसेज व कॉल रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी दिल्ली, मेरठ और बुलंदशहर में मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई हैं। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस टीम इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed