फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The weather became pleasant due to heavy rain

Ghaziabad News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to heavy rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बुधवार दोपहर करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद धूप गायब हो गई, शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, मुरादनगर, मोदीनगर के देहात क्षेत्र में बूंदाबांदी ही हुई। पूरे जिले में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटा और आद्रता 91 फीसदी दर्ज की गई।
आज अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट रहने का अनुमान है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद अगले तीन चार दिन तक तापमान में दोबारा से तीन से चार डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। बारिश हाेने की भी पूरी संभावना है। धूप निकलने पर उमस लोगों को ज्यादा परेशान करेगी।
विज्ञापन

आधे घंटे की दो एमएम बारिश में ही एमएमएच कॉलेज के आसपास जलभराव हो गया। छात्रों को कॉलेज से निकलने में दिक्कत हुई। शिक्षक और स्टाफ पानी कम होने के इंतजार में घंटों तक कमरों में ही बैठे रहे। इसके अलावा नेहरूनगर पुल के नीचे, कैलाभट्ठा, लालकुआं, गोविंदपुरम, गुलधर, गौशाला अंडरपास, मेरठ रोड तिराहे पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed