फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The water was not clean; people bought bottled water even for daily use.

Ghaziabad News: नहीं साफ हुआ पानी दैनिक कार्यों के लिए भी लोगों ने खरीदा बोतल बंद पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
The water was not clean; people bought bottled water even for daily use.
इंदिरापुरम। वैभव खंड स्थित साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों की समस्या दूसरे दिन भी कम नहीं हुई। शनिवार को भी लोगों को साफ पानी नहीं मिल सका। ऐसेे में लोगों ने न केवल पीने बल्कि दैनिक कार्यों के लिए भी बोतलबंद पानी खरीदा। बिल्डर की लापरवाही से नाराज लोगों ने कहा कि रविवार को वह इस पूरे मामले में बैठक कर अग्रिम फैसला करेंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी सोसायटी में जांच शिविर लगाया।
विज्ञापन

सोसायटी के लोगों ने कहा कि दूषित पानी की वजह से कई लोगों ने आरओ मशीन खराब हो गए हैं। इससे इनकी और परेशानी बढ़ गई। पानी न मिलने से शनिवार को बहुत से लोग दफ्तर भी नहीं जा सके। दिन भर लोग अपने काम काज छोड़ आस-पास से पानी की बोतलें लाते रहे। सोसायटी निवासी रेखा ने बताया कि उनके टावर में पानी नहीं मिला ऐसे में घरेलू कार्य के लिए भी बोतलबंद पानी मंगवाया। कई लोगों ने ऑनलाइन ऑडर्र कर पानी मंगवाया। सोसायटी के पास दुकान लगाने वाले प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार से दुकान पर एकाएक पानी की मांग बढ़ गई। दुकान में जो अतिरिक्त पानी की बोतल थी शनिवार की सुबह खत्म हो गई। लोग एक लीटर से पांच लीटर तक पानी की बोतल खरीद रहे हैं। शनिवार को दुकान खोलने के एक घंटे बाद ही पानी खत्म हो गया बाद में कुछ देर के लिए दुकान बंद कर पानी का स्टॉक लेकर आए।
विज्ञापन

इनसेट
सोसायटी के पास की दुकानों में दोबारा मंगवानी पड़ी दवा और पानी
वैभवखंड स्थित साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में पानी की समस्या से करीब 250 से अधिक लोग बीमार हुए हैं। बीमारी से राहत के लिए लोग शुक्रवार से लगातार सोसायटी के आस-पास के मेडिकल स्टोर से डीहाईड्रेशन की जरूरी दवा और बिसलेरी का पानी खरीद रहे हैं। मेडिकल स्टोर संचालक आलोक ने बताया कि शनिवार दोपहर सोसायटी के पास की दुकानों पर दवा का स्टॉक खत्म हो गया शनिवार को दोबारा दवाएं मंगवाई। सोसायटीवासी अनुपमा गुप्ता ने बताया कि वह अपने पड़ोसी के लिए जब पास के ही मेडिकल स्टोर इलेक्ट्रोल पावडर लेने पहुंची तो दुकानदार ने बताया कि स्टॉक खत्म है। करीब एक घंटे बाद दोबारा दुकान पर जाकर मैं जरूरी दवा और इलेक्ट्रोल पावडर लेकर आई। न केवल दवा बल्कि सोसायटी के पास की दुकानों से दो से पांच लीटर की बिसलेरी की बोतल भी खत्म हो गई। दुकानों से पानी न मिलने पर लोगों ने पानी का ऑनलाइन ऑर्डर किया। वहीं कई लोग पानी के लिए शिप्रा सनसिटी के बाजार पानी खरीदने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन 60 से अधिक लोगों ने कराई जांच
सोसायटी में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शिविर लगाया, जिसमें 60 लोगों ने जांच कराई। सभी लोग पेट दर्द, डिहाईड्रेशन, उल्टी, दस्त की समस्या से परेशान थे। इंदिरापुरम पीएचसी प्रभारी डॉ. आकाश वत्स ने बताया कि सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान बच्चे, महिला-पुरुष, बुजुर्ग सहित घरेलू सहायिकाओं ने शिविर में आकर जांच कराकर दवा ली है। वहीं, कई लोग निजी अस्पताल में जाकर जांच करा रहे हैं। वहीं बहुत से लोगों ने मेडिकल स्टोर से दवा ली जो बाद में जांच कराने आए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 55 लोगों को दवा दी गई थी वहीं शनिवार को 60 से अधिक लोगों ने जांच करा कर दवा ली है।


पानी की समस्या पर आज होगी बैठक
सोसायटी में पानी की समस्या पर रविवार को लोग बैठक करेंगे। सोसायटी निवासी अंकुर ने बताया कि रविवार को सोसायटी के लोग दूषित पानी की समस्या पर बैठक करेंगे। सोसायटी के लोगों को कहना है कि बिल्डर से शिकायत करने के बाद भी केवल आश्वासन मिल रहा है। दूषित पानी की समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। बैठक में तय किया जाएगा कि सोसायटी में पानी व अन्य समस्याओं का समाधान क्या निकाला जाए।

----
जीडीए की टीम ने किया निरीक्षण

सहायक अभियंता पीयूष सिंह ने शनिवार को साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की सोसायटी में जीडीए का सीवर और पाइपलाइन सही पाया गया। इस दौरान सोसायटी के रखरखाव टीम सहित जीडीए की टीम ने सोसायटी में आपूर्ति होने वाले गंगाजल को पिया। जिसमें सब ठीक रहा। उन्होंने बताया की निरीक्षण में पाया गया की कुछ दिन पहले सोसायटी के सीवर ओवरफ्लो की समस्या थी। जिसे बिल्डर को ठीक करना था, वह जीडीए का नहीं था। सहायक अभियंता ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर वह सोसायटी में पहुंचे थे, लेकिन जीडीए की किसी भी लाइन में लीकेज नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed