{"_id":"5723b82d4f1c1b3969a91c93","slug":"the-vehicles-will-be-able-to-immediately-trace-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना करने वाले वाहनों को तुरंत ट्रेस किया जा सकेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना करने वाले वाहनों को तुरंत ट्रेस किया जा सकेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
साढ़े तीन महीने से लापता चंडीगढ़ के चारों युवकों के शव लुधियाना नहर में कार में मिले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएसए और अन्य कई देशों की तर्ज पर अब टीएचए में भी दुर्घटना करने वाले वाहनों को तुरंत ट्रेस किया जा सकेगा। गाजियाबाद पुलिस जल्द ही सभी मुख्य चौराहों और बॉर्डरों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकगनिशन (एएनपीआर) कैमरा लगवाने जा रही है।
विज्ञापन
कैमरों के जरिए सिर्फ दुर्घटना करने वाले ही नहीं, बल्कि वारदात के बाद वाहन को ट्रेस किया जा सकेगा। पिछले साल पुलिस ने लिंक रोड, मोहन नगर, डाबरा तिराहा, यूपी गेट और अन्य बॉर्डरों समेत कुछ स्थानों पर सीसीटीवी इंस्टॉल करवाए थे।
विज्ञापन
कई अपराधों के दौरान कैमरों ने गाजियाबाद पुलिस की काफी मदद की। ऐसे में अब गाजियाबाद पुलिस सीसीटीवी के साथ मुख्य मार्गों पर एनएनपीआर लगाने की तैयारी में है। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि सीसीटीवी के साथ सबसे पहले बॉर्डर एरिया में एएनपीआर लगाने का प्रस्ताव है। कैमरों के माध्यम से आसानी से वाहनों की नंबर प्लेट को ट्रेस कर लिया जाएगा, जिससे वाहनों को आसानी से ट्रेस किया जा सकेगा।
विज्ञापन
ऐसे काम करता है एएनपीआर कैमरा
सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि एएनपीआर कैमरे के लैंस का फोकस सीधा वाहनों की नंबर प्लेट पर होता है। यह सामने से और पीछे से नंबर प्लेट को ट्रेस कर लेता है। वर्तमान में लगे क्लोज सर्किट कैमरों की क्वालिटी में सुधार की योजना भी पुलिस ने तैयार की है। जिन स्थानों पर पहले से लगे सीसीटीवी खराब हो चुके हैं, वहां हाई रिसोल्यूशन वाले कैमरे लगाए जाएंगे।