फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The usurers entered the house and beat up the contractor's family

Ghaziabad News: सूदखोरों ने घर मेें घुसकर ठेकेदार के परिवार को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
The usurers entered the house and beat up the contractor's family
गाजियाबाद। राजनगर निवासी ठेकेदार के घर में घुसकर सूदखोरों ने उनके परिवार की पिटाई कर दी। अरोप है कि 10 साल में तीन गुना रकम चुकाने के बाद भी सूदखोर मूल रकम की मांग कर रहे हैं। मामले में ठेकेदार के बेटे ने आलोक, सौरभ व मोहित के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजनगर निवासी विशाल गर्ग ने बताया कि उनके पिता सरकारी विभाग में ठेकेदारी करते हैं। पिछले कुछ समय से ठेकेदारी में घाटा हो रहा है। मोटी रकम सरकारी विभागों में फंसी हुई है। 2015 में उन्होंने जरूरत पड़ने पर 35 लाख रुपये ढाई प्रतिशत मासिक ब्याज पर सूदखोरों से ली थी। तब से अब तक वह तीन गुना रकम सूदखोरों को दे चुके हैं लेकिन वह अब भी मूल राशि की मांग कर रहे हैं। जब उन्हाेंने घाटा होने की बात कहकर रकम चुकाने में असमर्थता जताई तो वह घर में घुस गए और परिवार को बुरी तरह पीटा। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed