फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The truck's battery had failed, and the driver had gone to look for a mechanic.

Ghaziabad News: ट्रक की खराब हो गई थी बैटरी, मैकेनिक को ढूंढने गया था चालक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The truck's battery had failed, and the driver had gone to look for a mechanic.
कौशांबी। कौशांबी थानाक्षेत्र के यूपी गेट के पास डीएमई पर खड़े ट्रक में बाइक टकराने से हुई दो कांवड़ियों की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने ट्रक मालिक और चालक की पहचान कर ली है। जांच में सामने आया है कि चालक रात में एक बजे ट्रक की बैटरी खराब होने पर उसे सड़क किनारे लगाकर मैकेनिक को ढूंढने के लिए निकला था।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत परिजनों की ओर से नहीं कराई गई है। परिजन बुधवार शाम को दोनों युवकों के शव लेकर गुरुग्राम चले गए थे। देर शाम परिजन ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके अलावा तीसरे युवक आकाश का एमएमजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और पहले हालत में सुधार है। बता दें कि बुधवार सुबह यूपी गेट के पास डीएमई पर खड़े ट्रक में घुसने से प्रिंस और उसके साथ कृष्णा की मौत हो गई थी। जबकि दूसरी बाइक पर आ रहे आकाश और सौरभ भी ट्रक से टकराकर घायल हो गए थे। हादसे में आकाश को गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed