फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The toppers ran away after taking off the coil from the woman

Ghaziabad News: महिला से कुंडल उतरवाकर ले भागे टप्पेबाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The toppers ran away after taking off the coil from the woman
गाजियाबाद। ऑटो चालकों से मिलीभगत कर बदमाश सवारियों से टप्पेबाजी करके सामान लूट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कविनगर क्षेत्र में आया है। पुराना बस अड्डा से हापुड़ जाने के लिए ऑटो में बैठी 62 वर्षीय सत्तो देवी से बदमाशों चेकिंग का हवाला देकर कुंडल उतरवाकर बैग में रखवा लिए। बाद में मुंह ढंकने के बहाने नशीला पदार्थ सुंघाकर बैग में से कुंडल व कपड़ों में रखे दो हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्हें गोविंदपुरम के पास बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए। सत्तो देवी ने बताया कि वह हापुड़ जा रही थीं। बृहस्पतिवार को उनका बेटा संजय उन्हें पुराना बस अड्डा छोड़कर गया था। वहां से वह ऑटो में बैठकर जा रही थी। ऑटो में चालक समेत तीन लोग थे। रास्ते में पीछे बैठे दो युवकों ने हापुड़ चुंगी पहुंचने के बाद कहा कि आगे चेकिंग चल रही है। कुंडल उतारकर रख लो। उन्होंने कुंडल उतारकर बैग में रख लिए। इसके बाद कोरोना संक्रमण का हवाला देकर मुंह ढंकने को कहा। उन्होंने चुनरी से मुंह ढक लिया। मदद करने के नाम पर शातिर ने उनके मुंह पर अपना रुमाल लगाया। जिसके बाद वह बेसुध होने लगीं। रास्ते में बदमाशों ने उनके बैग से कुंडल और दो हजार रुपये निकाल लिए। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed