फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The thief stole the e-rickshaw after sniffing the drug.

Ghaziabad News: नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा ले गया चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The thief stole the e-rickshaw after sniffing the drug.
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के न्यू करहेड़ा निवासी रंधीर को बेहोश कर अज्ञात व्यक्ति ने उनका ई-रिक्शा चोरी कर लिया। मामला 12 दिसंबर का है जब आरोपी यात्री बनकर रिक्शा में सवार हुआ था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



दर्ज मामले में रंधीर ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन करते हैं। 12 दिसंबर की शाम साहिबाबाद से एक व्यक्ति हनुमान धाम जाने के लिए रिक्शा में बैठा। बताया कि जब वह हनुमान धाम पहुंचे तब आरोपी ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तब आरोपी और उनका ई-रिक्शा दोनों गायब थे। काफी तलाश करने के बाद भी जब उन्हें कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात अंधेरा होने बाद की है। कैमरों की फुटेज में रिक्शा पहचानने का काम पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed