{"_id":"66e1f29eedb61ee3a803f624","slug":"the-thief-ran-away-with-the-scooty-of-the-businessman-injured-in-the-accident-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-111891-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हादसे में घायल व्यापारी की स्कूटी लेकर भाग गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हादसे में घायल व्यापारी की स्कूटी लेकर भाग गया चोर
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के सीआईएसएफ रोड पर ई-रिक्शा की टक्कर से घायल व्यापारी मोनू की मदद के बहाने चोर उनकी स्कूटी लेकर भाग गया। घटना 3 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। वह अस्पताल में भर्ती थे। व्यापारी ने इंदिरापुरम पुलिस से शिकायत कर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है।
साहिबाबाद के नवीन पार्क निवासी व्यापारी मोनू ने बताया कि तीन सितंबर की शाम को नोएडा सेक्टर-62 में व्यापार के लिए गाड़ी देखने गए थे। रात साढ़े नौ बजे वहां से स्कूटी पर लौटते हुए सीआईएसएफ रोड पर गलत दिशा से आ रहे चालक ने ई-रिक्शा से टक्कर मार दी। दोनों की आपस में भीड़ंत होेने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनकी अंगुली से खून निकलने पर चालक उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गया।
इस बीच एक संदिग्ध युवक ने मदद करने के लिए स्कूटी अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा। घायल व्यापारी ने विश्वास करके उन्हें स्कूटी दे दी। आरोपी रास्ते से उनकी स्कूटी लेकर गायब हो गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उनकी उंगली का ऑपरेशन किया। इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर इंदिरापुरम पुलिस को लिखित शिकायत देेकर मुकदमा दर्ज कराया। इंदिरापुरम पुलिस का कहना है कि सीआईएसएफ रोड और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।