फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The tenth day of the National Weightlifting Championship was dedicated to the women athletes.

Ghaziabad News: राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप का दसवां दिन महिला खिलाड़ियों के नाम रहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The tenth day of the National Weightlifting Championship was dedicated to the women athletes.
मोदीनगर में चल रही नेशनल वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
मोदीनगर। काजमपुर मार्ग स्थित यादव फार्म हाउस में चल रही राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप का दसवां दिन महिला खिलाड़ियों के नाम रहा। शुक्रवार को 77 किग्रा यूथ, 86 किग्रा महिला जूनियर एवं सीनियर तथा 86 प्लस किग्रा महिला जूनियर एवं सीनियर वर्ग के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी दमदार तकनीक, आत्मविश्वास और मेहनत से मुकाबलों को रोमांचक बना दिया, जिससे दर्शक पूरे उत्साह के साथ उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।
विज्ञापन

भारोत्तोलन के राष्ट्रीय कोच और द्रोणाचार्य अवॉर्डी विजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के 885 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कोच विजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 77 किग्रा यूथ, 86 किग्रा महिला जूनियर एवं सीनियर तथा 86 प्लस किग्रा महिला जूनियर एवं सीनियर वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें मणिपुर की मैबम मरतिना देवी ने 86 प्लस किग्रा जूनियर एवं सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 109 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 140 किग्रा तथा कुल 249 किग्रा भार उठाकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। मैबम मरतिना देवी वेटलिफ्टिंग वॉरियर अकादमी में कोच विजय शर्मा के नेतृत्व में अभ्यास कर रही हैं। कोच विजय शर्मा ने कहा कि मैबम का यह रिकॉर्ड भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इसके अलावा हरियाणा, तमिलनाडु की महिला खिलाड़ियों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय, उद्यमी ललित गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed