फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The tenant made fake documents and sold the house for Rs 28.25 lakh

Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेज बना किरायेदार ने 28.25 लाख में बेच दिया मकान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The tenant made fake documents and sold the house for Rs 28.25 lakh
साहिबाबाद। किराये में रह रहे बिहार निवासी दुलार चंद्र ने विक्रम एंक्लेव स्थित मकान को अपना बताकर दिल्ली के जेजे कॉलोनी स्थित इंद्रापुरी की निवासी बीना पत्नी रविकुमार को 28.25 लाख में बेच दिया। मकान खरीदने के करीब एक सप्ताह बाद खरीदार दंपती को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। दंपती ने पटना के बाढ़ जिला स्थित सिकंदरा निवासी दुलार चंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बीना और उनके पति रविकुमार ने बताया कि 18 दिसंबर 2024 को उन्होंने पसोंडा स्थित विक्रम एंक्लेव में दुलार चंद्र से मकान खरीदा था। मकान का मालिक कोई और है इसकी जानकारी उन्हें एक सप्ताह बाद लगी। शालीमरा गार्डन पुलिस के अनुसार मामला थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। असली मालिक और आरोपी की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री के दस्तावेज निकले फर्जी
खरीदार दंपती के पास से मिले रजिस्ट्री के दस्तावेज भी फर्जी पाए गए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी उस मकान में पिछले करीब 20 वर्षों से किराये पर रह रहा था। पीड़ित पक्ष के अनुसार वर्तमान में वह रक्षा मंत्रालय में कार्यरत अपने भाई के साथ दिल्ली में रह रहा है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article