फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The sun shone but there was no relief from the cold... the health of the air is also bad

Ghaziabad News: धूप खिली पर सर्दी से राहत नहीं मिली... हवा की सेहत भी खराब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The sun shone but there was no relief from the cold... the health of the air is also bad
धूप निकलने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। 
गाजियाबाद। दो दिन सुबह से शाम तक कोहरा रहने के बाद शुक्रवार की दोपहर में धूप निकली तो लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही ठिठुरन फिर से बढ़ गई। तेज हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। शनिवार को सर्दी और बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होने का अनुमान है। दूसरी मुसीबत हवा की सेहत खराब होने से जो और बिगड़ गई है।
विज्ञापन




शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में आद्रता 71 व शाम को सात बजे आद्रता बढ़कर 93 फीसदी पहुंच गई।

शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में हल्की धूप निकल सकती है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट व अधिकतम तापमान में किसी तरह के परिवर्तन होने की स्थिति नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 21 व न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री का इजाफा होने की उम्मीद है। बूंदाबांदी भी हो सकती है। अगले सप्ताह के अंत तक मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। अगले सप्ताह के शुरू से मौसम साफ होगा। सुबह के वक्त कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन



उधर, ग्रैप के चौथे चरण की पाबंदी लागू होने के बाद भी हवा की सेहत नहीं सुधरी है। शुक्रवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच गया। 53 अंक की बढ़ोतरी के साथ शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 239 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को 196 दर्ज किया गया था, हालांकि बृहस्पतिवार को दो ही स्टेशन का एक्यूआई दर्ज था। इसकी वजह से भी जिले का एक्यूआई कम रहा। वहीं शुक्रवार को चारों स्टेशनों का एक्यूआई दर्ज किया गया। सबसे खराब हवा इंदिरापुरम की रही। दिल्ली के बाद इंदिरापुरम की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का एक्यूआई 280 दर्ज किया गया। वहीं वसुंधरा का एक्यूआई 266 दर्ज हुआ। लोनी एवं संजयनगर का एक्यूआई भी 226 एवं 185 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed