{"_id":"682790590709ecd44302e54c","slug":"the-streets-are-dark-as-the-street-lights-are-out-of-order-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-5039-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्ट्रीट लाइटें खराब होने से सड़कों पर छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्ट्रीट लाइटें खराब होने से सड़कों पर छाया अंधेरा
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर 16 में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से लेकर अटल चौक तक के मुख्य मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने की वजह से मुख्य मार्ग पर रात में अंधेरा रहता है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम में कई बार स्ट्रीट लाइटों को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
वसुंधरा निवासी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अंधेरे के कारण रात में सड़क पर चलने में लोगों को परेशानी होती है। इसलिए जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लोगों को फोन की लाइट से सड़क पार करनी पड़ती है। सड़क पर वाहन के गुजरने पर ही उजाला होता है। अंधेरे की वजह से सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरा बढ़ गया है। झपटमारी की घटनाओं की वजह से सड़क पर अंधेरे में महिलाएं अकेले जाने से भी डरती हैं। सड़क के किनारे झाड़ियों में असामाजिक तत्व छिपे रहते हैं और नशा करते हैं व वहां से गुजरने वाले लोगों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से भाग जाते हैं। वहीं, स्कूली बच्चे जो शाम के समय ट्यूशन से लौटते हैं, उन्हें भी अंधेरे के कारण डर और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिली है। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।