फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The speed of mail and local trains will increase from 110 to 130 km per hour

Ghaziabad News: 110 से बढ़कर 130 किमी प्रति घंटा हो जाएगी मेल व लोकल ट्रेनों की गति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
The speed of mail and local trains will increase from 110 to 130 km per hour
गाजियाबाद। मिशन रफ्तार के तहत मेरठ व मुरादाबाद रूट पर चलने वाली लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनों की गति 110 से बढ़कर 130 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। इसके लिए रेलवे ट्रैक के सुदृढ़ीकरण और ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) का काम तेजी से चल रहा है। आने वाले करीब एक साल में इसका काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ सुधांशु शेखर ने बताया कि रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रबंधन लगातार काम कर रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देख जहां ट्रेनों की संख्या में बढोत्तरी करने का निर्णय लिया गया है वहीं, यात्रियों को सुरक्षित समय पर गंतव्य तक पहुंचाने पर भी तेजी से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में मिशन रफ्तार पर पिछले डेढ़ साल से काम हो रहा है। ब्लॉक सिग्निलिंग पर शुरू होगा काम
विज्ञापन

ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग पर भी अगले साल से काम शुरू हो जाएगा। इसमें दो स्टेशनों के बीच में ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे एक ट्रैक पर कम समय में दो ट्रेनों का आवागमन हो सके। दो स्टेशनों के बीच हर एक किलोमीटर पर सिग्नल लगाए जाएंगे। जिससे हादसे की संभावना काफी कम हो जाएगी और ट्रेनों का संचालन समय से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प शुरू हो चुका है। नये भवन निर्माण के लिए पुराने भवनों को तोड़ दिया गया है और नींव का काम भी लगभग अंतिम चरण में है। आने वाले दो सालों में स्टेशन पर यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। अधिकारियों के कार्यालय प्लेटफार्म से बाहर बनाए जाएंगे। स्वचलित सीढ़ियों के अलावा यात्रियों के खाने पीने की सामग्री के स्टॉल नजर आएंगे। न्यूनतम दरों मेें भोजन उपलब्ध कराने पर भी काम चल रहा है। इसमें 450 करोड़ का खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed