फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The SDO was held hostage for two hours after locking the office

Ghaziabad News: कार्यालय पर तालाबंदी कर एसडीओ को दो घंटे बनाया बंधक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The SDO was held hostage for two hours after locking the office
मोदीनगर। भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले ग्रामीण और किसानों ने बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को सीकरी रोड स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए कार्यालय पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। आंदोलनकारियों ने एसडीओ को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। अधिशासी अभियंता ने समस्या के समाधान का भरोसा देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. बबली गुर्जर, सत्येंद्र शर्मा, राहुल गुर्जर और नीरज प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और किसान एकत्रित होकर शुक्रवार पूर्वाहन सीकरी रोड स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। आक्रोशित लोग वहां नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने मुख्य दरवाजे की तालाबंदी कर दी और बाहर धरना देकर बैठ गए। तभी उनके बीच एसडीओ प्रदीप कुमार पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें भी अपने पास बैठा लिया और अधिशासी अभियंता को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बबली गुर्जर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कृषि फीडर पर मात्र तीन से चार घंटे की विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिस कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने सिंचाई हेतु कम से कम 10 घंटे विद्युत आपूर्ति देने की मांग की। आरोप लगाया कि नगर के कई क्षेत्रों में विद्युत ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं और उन्हें बदलने में विभाग कई कई दिन लगा रहा है। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए सुविधा शुल्क लेने का भी आरोप लगाया। बबली गुर्जर ने बताया कि सीकरी खुर्द, नंदनगरी, विश्वकर्मा बस्ती, इंद्रपुरी और भूपेंद्रपुरी सहित कई स्थानों की बिजली को गदाना विद्युत फीडर से जोड़ दिया गया है। इससे अधिकांश समय विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। गदाना फीडर पर पहले से ही बहुत लोड है इसलिए इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति को पहले की तरह मोदी स्टील फीडर से ही जोड़ा जाए। आंदोलनकारियों ने लगभग दो घंटे तक एसडीओ प्रदीप को बंधक बनाकर ऊर्जा निगम और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने आंदोलनकारियों से फोन पर वार्ता की और उन्हे समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद आंदोलनकारी शांत हुए। उन्होंने एक ज्ञापन एसडीओ को सौंपा। इस अवसर पर निर्दोष खटाना, धर्मवीर सिंह,वेदप्रकाश,बबलू कौशिक,आलोक भारती,राज वर्मा,नवीन जैन, इस्तकार प्रधान और सुनील समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि कृषि क्षेत्र समेत सभी क्षेत्रों में शासन के निर्देशानुसार ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। लोगों की समस्याओं कोे शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed