फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The robber was shot in an encounter with the police

Ghaziabad News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में लुटेरे को लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The robber was shot in an encounter with the police
मधुबन बापूधाम पुलिस की गिरफ्त में घायल चेन स्नेचर। स्रोत पुलिस
गाजियाबाद । मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश ने माल बरामदगी के बहाने पुलिस टीम पर ही फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल से तमंचा और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मधुबन बापूधाम पुलिस ने मैनापुर रोड से मुरादनगर के शाहपुर निवासी सोनू शाहपुरिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सोनू ने बताया कि 24 फरवरी को हेड कांस्टेबल की पत्नी से संजय नगर में जीआर फार्म हाउस के पास साथी के साथ चेन लूट की वारदात की थी। इससे पूर्व 21 जनवरी को मटियाला कट के पास मोबाइल लूट को थी और कुछ दिन पूर्व पटेल नगर स्थित ग्रैंड पेटल बैंक्वेट हाल के सामने से स्वस्थ्यकर्मी सचिन भाष्कर की मां से घर के सामने से चेन लूटकर भाग गए थे। एसीपी न बताया कि बदमाश को पुलिस रात में ही माल बरामदगी के लिए उसके द्वारा बताए गए स्थान पर लेकर जा रही थीं। रास्ते में उसने झाड़ियों में छिपाए तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से सोनू घायल हो गया। पूछताछ में सामने आया है कि सोनू शाहपुरिया ने अपने साथी सनी के साथ छह से अधिक लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी से तमंचा, लूटा गया मोबाइल, लूटी गई सोने की चेन बेचकर लिए गए 3400 रुपये की नकदी बरामद की है। बताया कि जल्द ही इसके साथी सनी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed