फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The roads of Siddharth Vihar have become ponds

Ghaziabad News: तालाब बनीं सिद्धार्थ विहार की सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The roads of Siddharth Vihar have become ponds
सिद्धार्थ विहार की सड़कों पर भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : सिर पर पंखा गिरने से घायल छात्रा।
साहिबाबाद। दो दिन से लगातार हो रही बूंदाबांदी की वजह से शहर की कई सड़कों पर लोगों को जलभराव की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं, सिद्धार्थ विहार की एनएच-9 को जोड़ने वाली सड़क तालाब बनी हुई है। सड़क निर्माण के लिए मानसून से पहले आए बजट के बावजूद अब तक आवास विकास परिषद इसके टेंडर प्रक्रिया में ही जुटे हुए हैं जबकि लोग सड़कों पर हुए गड्ढे में आए दिन चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन से हो रही बारिश के बाद सड़क कहां और गड्ढा कहां, यह किसी को मालूम ही नहीं चल रहा। नाराज लोगों ने तालाब बने इस सड़क की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। नोएडा से जुड़ने वाली यह सड़क न केवल सिद्धार्थ विहार बल्कि इंदिरापुरम, वसुंधरा के लोगों के लिए भी लाइफ लाइन है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी एनके नेगी का आरोप है कि वह इस मामले में आईजीआरएस पर कई बार शिकायत कर चुके हैं। अधिकारी फोन उठाते नहीं और इन सबके बीच आम जनता आए दिन यहां से गुजरते हुए तालाब बने सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि परिषद जहां आईआईटी के डिजाइन पर नाले बनवाने का दावा कर रहा था। वहीं, बजट मिलने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। पूरे सिद्धार्थ विहार में नाले लगभग ध्वस्त हो चुके हैं। पानी की निकासी न होने से जरा सी बारिश में सड़कें तालाब बन जाती हैं। वहीं, हल्की बारिश के बाद भी लोनी-भोपुरा रोड, लिंक रोड पर वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे, सीआईएसएफ रोड पर कनावनी पुलिया के पास, एनएच-नौ पर काला पत्थर व खोड़ा अंडरपास कट के नजदीक जलभराव की समस्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 30 करोड़ का है बजट
आईआईटी डिजाइन पर सिद्धार्थ विहार में नाले व नालियों के साथ ही सड़क निर्माण के लिए मानसून से पहले ही करीब 30 करोड़ का बजट प्रस्तावित हो चुका है। बावजूद इसके अब तक यहां काम शुरू नहीं हो सका और आम जनता परेशानी हो रही है। वहीं, इस मामले में अधिशासी अभियंता विकास गौतम का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article