फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The road from Mohan Nagar to the UP border will be built for Rs 12 crore

Ghaziabad News: 12 करोड़ में बनेगी मोहन नगर से यूपी बॉर्डर तक की सड़क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The road from Mohan Nagar to the UP border will be built for Rs 12 crore
साहिबाबाद। करीब 12 करोड़ की लागत से जीटी रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और सांसद अतुल गर्ग ने किया। मोहन नगर से अप्सरा बॉर्डर तक 4.475 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है। इसके लिए पिछले दिनों ही बजट स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन

लंबे समय से इस रोड पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। हर दिन हजारों की संख्या में वाहन चालक इस रोड से गुजरते हैं। ऐसे में स्थानीय निवासी लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में भी उनके प्रयासों से सड़क का निर्माण हुआ था। सीवर लाइन डाले जाने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क का निर्माण कार्य रात में किया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा ताकि कार्य प्रभावित न हो। सांसद ने कहा कि सड़क के बन जाने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन के आगे बनेगी सीसी रोड : पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत तीन मेट्रो स्टेशनों के नीचे जिनमें श्यामपार्क, राजबाग व मोहननगर शामिल है। इनके सामने सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सड़कें भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed