{"_id":"6add1bb1e67fa2447c0fe060","slug":"the-reservation-center-at-ghaziabad-railway-station-will-remain-closed-during-the-evening-shift-on-diwali-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1007828-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दीवाली पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का आरक्षण केंद्र शाम की शिफ्ट में रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दीवाली पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का आरक्षण केंद्र शाम की शिफ्ट में रहेगा बंद
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीवाली पर्व को लेकर रेलवे प्रशासन ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के यात्री आरक्षण केंद्र (पीआरएस) के संचालन समय में बदलाव किया है। आगामी आठ नवंबर को आरक्षण केंद्र शाम की शिफ्ट में बंद रहेगा।
इस कारण दोपहर दो बजे से लेकर रात आठ बजे तक यात्रियों को काउंटर से आरक्षित टिकट बुक कराने या रद्दीकरण की सुविधा नहीं मिल सकेगी। हालांकि, सुबह की पाली में आरक्षण केंद्र पहले की तरह सामान्य रूप से संचालित होगा।
दीवाली पर अपने पैतृक निवास जाने और परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों का रुख करते हैं। ऐसे में ट्रेनों में सीटों की स्थिति जानने और टिकट बनवाने के लिए स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र पर लोगों की भीड़ उमड़ती है। दिल्ली डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि आठ नवंबर को सुबह की पाली निर्धारित समय पर सामान्य रूप से चलेगी। शाम की पाली (दोपहर 2:00 से रात 8:00 बजे तक) में काउंटर बंद रहने के कारण टिकट संबंधी कोई कार्य नहीं हो सकेगा।