फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The pressure of vehicles, both highway jam

वाहनों का दबाव, दोनों हाईवे जाम

Fri, 05 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
The pressure of vehicles, both highway jam
अन्य - फोटो : अमर उजाला
एनएच-58  और एनएच-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ने से बृहस्पतिवार शाम से रात तक जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। देर रात तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। एनएच-24 पर ज्यादा दबाव दिल्ली और नोएडा से हापुड़ की तरफ जाने वाले रूट पर था जबकि एनएच-58 पर रात में राजनगर एक्सटेंशन के पास ट्रक खराब हो गया, जिसे एक घंटे तक हटवाया नहीं गया।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे क्रेन की मदद से ट्रक हटाया गया, तब जाकर कुछ राहत मिली। दरअसल, शाम को नौकरीपेशा लोग काफी तादाद में ड्यूटी खत्म कर वापस आते हैं, जिससे वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जो जाम का सबब बनता है।
विज्ञापन


इस दौरान अगर कोई वाहन खराब हो जाए या ट्रैफिक व्यवस्था ढीली हो तो यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाती है। इस संबंध में ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हाईवे पर फुल पैक जाम नहीं है, वाहनों का ज्यादा दबाव है जिससे ट्रैफिक धीमा चल रहा है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ट्रक खराब, चौथे दिन भी जाम से जूझे लोग
 गाजियाबाद से दिल्ली-नोएडा जाने वाले वाहन चालकों को बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन भी भयंकर जाम से जूझना पड़ा। जीटी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह दो ट्रक खराब हो गए, जिसके चलते करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।

इस दौरान जाम से बचने के लिए लोगों ने हिंडन बैराज का रुख किया, वहां भी जाम लगने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे अर्थला के पास जीटी रोड पर एक ट्रक खराब हुआ। कुछ ही देर बाद मोहन नगर के पास एक और ट्रक खराब हो गया।

ट्रकों के खराब होने के कारण यू टर्न पर ट्रैफिक मुड़ने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद जाम लग गया। गाजियाबाद से आने वाले वाहनों की जीटी रोड पर लंबी कतार लग गई। कुछ वाहन चालकों ने रांग साइड जाने की कोशिश कि तो दूसरी ओर भी जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे बाद दोनों ट्रकों को सड़क किनारे हटाया, लेकिन दोपहर करीब साढ़े बाहर बजे तक लोग जाम से जूझते रहे।

 हिंडन बैराज रोड पर भी रेंगे वाहन
जीटी रोड पर जाम लगा देखकर वाहन चालकों ने हिंडन बैराज का रुख किया। यहां भी वाहनों का अधिक दबाव होने से जाम लग गया। इस दौरान कई वाहन पुलिस की बैरिकेडिंग के बावजूद रांग साइड से जाने लगे, जिससे समस्या और बढ़ गई। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि वाहनों के अधिक दबाव की वजह से जाम लगा था।

पावर सप्लाई में आई परेशानी, मेट्रो यात्री परेशान
 पावर सप्लाई में आई दिक्कत के चलते वैशाली-द्वारका रूट पर बृहस्पतिवार को यात्रियों को करीब दो घंटे परेशानी झेलनी पड़ी। दो मिनट के बजाए मेट्रो करीब 10 मिनट में पहुंचीं, जिसके चलते स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ लग गई। दोपहर करीब 12 से दो बजे तक यह दिक्कत बनी रही।

द्वारका-वैशाली मेट्रो की ब्लू लाइन के द्वारका और सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर करीब 12 बजे पावर सप्लाई ठप होने से मेट्रो का संचालन बाधित हो गया। इस दौरान बेहद धीमी गति से मेट्रो ट्रेन दौड़ीं। साथ ही एसी भी बंद हो गए। स्टेशन पर दरवाजे बंद होने में भी परेशानी हुई।

वैशाली और कौशांबी पर देरी से मेट्रो पहुंची, जिसके चलते स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर भीड़ जुट गई। यात्रियों को 10-10 मिनट के अंतराल पर प्लेटफॉर्म पर जाने दिया गया। डीएमआरसी के चीफ पीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि दोपहर करीब सवा एक बजे सप्लाई सुचारु हुई, जिसके बाद मेट्रो का संचालन सामान्य हो गया। हालांकि स्टेशनों पर भीड़ के चलते करीब दो बजे यात्रियों को परेशानी से राहत मिल सकी।


- लोगों ने किया ऑटो-बस से सफर
मेट्रो में आई खराबी का एनाउंसमेंट होने पर बड़ी संख्या में यात्रियों ने ऑटो और बसों का सहारा लिया। लोगों ने कहा कि अब तो मेट्रो में खराबी रोज की बात हो गई है। अक्सर कभी तार टूटने तो कभी पावर सप्लाई में परेशानी आने पर देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed