Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The portal faltered as soon as self-enumeration began, causing inconvenience to people.

Ghaziabad News: स्वगणना शुरू होते ही पोर्टल लड़खड़ाया, लोग हुए परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The portal faltered as soon as self-enumeration began, causing inconvenience to people.
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने की स्वगणना - फोटो : 1
गाजियाबाद। जनगणना के दूसरे चरण में सोमवार से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन पहले ही दिन पोर्टल की तकनीकी खामी ने लोगों की राह रोक दी। कोई प्रदेश का चयन नहीं कर सका तो किसी को ओटीपी दर्ज करने के बाद भी लॉगिन करने में परेशानी हुई। सुबह से दोपहर तक लोग पोर्टल पर जूझते रहे। इसके चलते कई लोग स्वगणना की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। दोपहर बाद पोर्टल की समस्या दूर होने पर प्रक्रिया सुचारु हो सकी। दूसरी तरफ, प्रशासन की टीम जनप्रतिनिधियों के घर पहुंची और उनकी स्वगणना करवाई गई।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीएम वित्त व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी सिंह ने बताया कि सुबह पोर्टल में कुछ तकनीकी दिक्कत आई थी। इसकी जानकारी पोर्टल से जुड़ी टीम को दी गई। समस्या दूर होने के बाद स्वगणना का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन


किसी को प्रदेश चयन तो किसी को लॉगिन में परेशानी
स्वगणना को लेकर सुबह से ही पोर्टल में दिक्कत रही। शास्त्रीनगर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने सुबह बेटे की मदद से स्वगणना करने का प्रयास किया था। पहले तो साइट पर प्रदेश का चयन नहीं हो पा रहा था। काफी देर बाद प्रदेश का चयन हुआ तो ओटीपी दर्ज करने के बाद भी पोर्टल पर लॉगिन नहीं हो सका। इस दौरान कई बार मोबाइल फोन नंबर पहले से रजिस्टर्ड होने का संदेश भी दिखाई दिया। लगातार परेशानी के चलते उन्होंने प्रयास छोड़ दिया। क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने तीन से चार बार स्वगणना का प्रयास किया, लेकिन साइट नहीं चलने के कारण आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। अब वह दोबारा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


784 लोगों ने किया प्रयास
एडीएम वित्त ने बताया कि पहले दिन 784 लोगों ने स्वगणना की प्रक्रिया शुरू की। इनमें से कितने लोगों ने प्रक्रिया पूरी की, इसकी जानकारी पोर्टल से जल्द मिलेगी। पहले दिन कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सदर विधायक संजीव शर्मा, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच, महापौर सुनीता दयाल और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली ने भी स्वगणना की। प्रशासन की ओर से 30 नवंबर तक अलग-अलग दिवसों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वगणना के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed