{"_id":"685c50ab5b85c5735a0a0724","slug":"the-person-who-withdrew-money-from-people-by-putting-brass-leaf-in-atm-was-caught-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-6707-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एटीएम में पीतल की पत्ती लगाकर लोगों के रुपये निकालने वाला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एटीएम में पीतल की पत्ती लगाकर लोगों के रुपये निकालने वाला पकड़ा
विज्ञापन
लोनी।
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित स्कूल के पास लगे एटीएम में पीतल की पत्ती लगाकर लोगों की रकम चोरी करने वाले को लोगों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से सात हजार रुपये और पीतल की दो पत्ती बरामद हुई हैं। आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी आरिफ खान है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सीआरसी स्कूल के पास एक निजी बैंक का एटीएम बूथ है। 23 जून को एक युवक बूथ में रुपये निकालने पहुंचा था। प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी रुपये न निकलने पर युवक वापस लौटने लगा। जब वह बूथ से बाहर निकले तभी अचानक मशीन के चलने की आवाज आई। उसी समय उनके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज भी पहुंचा। शक होने पर वह बूथ के अंदर वापस लौटे तब अंदर खड़े युवक मुजफ्फरनगर निवासी आरिफ खान के हाथ में नकदी थी। युवक ने उसे पकड़कर पूछताछ की। इस दौरान लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। उसकी जेब से पीतल की दो पत्ती भी मिलीं, जिन्हें वह नकदी निकासी बॉक्स में लगाकर निकलने वाले कैश को फंसा देता था। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी आरीफ खान ने पीतल की पत्ती लगाकर लोगों के पैसे हड़पने की बात स्वीकार की है।