फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The person who filled hair oil bottles with liquor and sent it to jail was caught

Ghaziabad News: हेयर ऑयल की बोतल में शराब भरकर जेल में पहुंचने वाला पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
The person who filled hair oil bottles with liquor and sent it to jail was caught
मसूरी। जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद आरोपियों को हेयर ऑयल की बोतलों में शराब भरकर पहुंचाने का मामला सामने आया है। मामले में शराब पहुंचाने आए आरोपी को जेल कर्मियों ने दबोच लिया। मामला बृहस्पतिवार का है। आरोपी जेल में बंद अपनी सास और दोस्त से मिलने आया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नंदग्राम क्षेत्र के गांव घूकना निवासी हिमांशु शर्मा है। सिहानी गेट पुलिस ने अक्तूबर 2023 में उसकी सास सुदेश निवासी खिचड़ीपुर दिल्ली और दोस्त मोनू पाल निवासी मुरादनगर को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को हिमांशु दोनों से मिलाई करने के लिए जेल पर पहुंचा। हिमांशु जो सामान लेकर गया उसे चेक करने के दौरान हेयर ऑयल की तीन बोतलें देखकर हेड वार्डर भरत सिंह और तुषार को शक हुआ। बोतलों की सील तोड़कर देखा तो उनमें शराब भरी हुई थी। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि हिमांशु ने जेल में बंद अपने परिचितों तक शराब पहुंचाने के लिए ऐसा किया था। सूचना देकर मसूरी पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि जेल अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed