फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The peon got married by pretending to be a Lekhpal

Ghaziabad News: चपरासी ने खुद को लेखपाल बताकर की शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The peon got married by pretending to be a Lekhpal
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद में दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पिटाई कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। आरोपी पति ने जबरन दवा खिलाकर विवाहिता का गर्भपात भी करा दिया। साथ ही शादी के दौरान पति के लेखपाल होने की बात बताई थी, जबकि शादी के बाद पता चला कि वह चपरासी है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी सात दिसंबर 2022 को रवि प्रताप राणा निवासी धौलाना हालपता चिरंजीव विहार गाजियाबाद के साथ हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में 50 लाख रुपये खर्च किए थे और 18 लाख रुपये नकद दिए थे। शादी के समय ससुराल पक्ष के लोगों ने रवि प्रताप को लेखपाल बताया था।
विज्ञापन


लेकिन शादी के बाद उन्हें पता चला कि रवि प्रताप लेखपाल नहीं बल्कि चपरासी के पद पर कार्यरत था। आरोपियों ने झूठ बोलकर उनसे रवि प्रताप की शादी कराई थी। इसके बाद शादी में मिले दान दहेज से पति रवि प्रताप राणा, सास ममता, ननद रितिका, सिंपल राणा व पायल राणा खुश नही थे। दहेज में 20 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर आरोपी उनका उत्पीड़न कर मारपीट करने लगे थे। उन्होंने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी थी। मायके वालों ने आरोपियों को कई बार समझाने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी अपने हरकतों से बाज नहीं आए थे। सितंबर माह में वह एक माह की गर्भवती हो गई थीं। इस पर आरोपी पति ने अपनी मां व बहनों को बुलाकर उनकी पिटाई की थी। इतना ही नहीं आरोपी पति ने जबरन दवाई खिलाकर उनका गर्भपात भी करा दिया था। 22 जनवरी को आरोपियों ने पिटाई कर उन्हें घर से निकाल दिया था। वह तब से अपने मायके में ही रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed