फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The opening time of Dudheshwar Nath temple will change from July 11

11 जुलाई से बदल जाएगा दूधेश्वरनाथ मंदिर के खुलने का समय

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
The opening time of Dudheshwar Nath temple will change from July 11
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सावन के मददेनजर श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर के खुलने व बन्द होने का समय में परिवर्तन किया गया है। जिला प्रशासन के नियमानुसार अब 11 जुलाई से समय में बदलाव किया जाएगा। मंदिर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि 11 जुलाई 2020 से मन्दिर खुलने का समय सुबह 5:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक रहेगा। मंदिर स्थल के अंदर प्रसाद वितरण अथवा पवित्र चल छिड़काव की अनुमति नहीं होगी। मंदिर में कोई भी व्यक्ति बिना फेस कवर या मास्क के प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही मंदिर में एक बार में पांच से अधिक से अधिक श्रद्धालु एकत्रित लोग नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि सावन महीने में मन्दिर प्रात:काल से रात्रि तक खुलेगा। -------- एक समय में पांच लोगों को ही अंदर जाने को अनुमति -------- मंदिर स्थल के अंदर प्रसाद वितरण अथवा पवित्र चल छिड़काव की अनुमति नहीं होगी एवं मंदिर में कोई किसी प्रकार का प्रसाद वितरण नहीं होगा। श्रद्धालु पुजा के लिए फूल दूध जो भी सामग्री है वह अपने घर से लेकर आएंगे। किसी भी प्रकार का पुजा का सामन मंदिर के आसपास से पूजा के बेल पत्र दुध दही आदि सामन नहीं लेना होगा। मंदिर में समूह गायन की अनुमति नहीं होगी एवं मंदिर में कोई भी व्यक्ति बिना फेस कवर के प्रवेश नहीं कर सकेगा। साथ ही मंदिर मे एक बार में पांच से अधिक से अधिक श्रद्धालु मंदिर में नहीं जा सकेंगे। मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध होने पर मंदिर के पुजारी एवं चार आचार्य गण मुरादनगर दुधेश्वर घाट छोटा हरिद्वार से गंगा जल लाकर प्रतिदिन पुजा रुद्राभिषेक करेंगे इसके अलावा नगर निगम द्वारा गंगाजल कि व्यवस्था कि जायेगी जिससे पुरे श्रावण मास मे भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाये
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed