{"_id":"688e68e35d8a3027550c1ed9","slug":"the-number-of-malaria-patients-increased-vigilance-and-prevention-is-necessary-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-690832-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी, सतर्कता और बचाव जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी, सतर्कता और बचाव जरूरी
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में लगातार हो रही बारिश और बढ़ती नमी के चलते मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। एक सप्ताह में मलेरिया के दो नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अब मलेरिया के कुल मामलों की संख्या 16 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे चिंता का विषय मानते हुए आम जनता से सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
अपर जिला मलेरिया अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपने घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, छत या खाली डब्बों में पानी इकट्ठा होते ही मच्छर पनपने लगते हैं, जो मलेरिया का मुख्य कारण हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्र ने नए मरीजों की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मरीजों की हालत में सुधार है और उन्हें उचित इलाज मिल रहा है। मलेरिया के प्रसार की मुख्य वजह बारिश के बाद घरों और आसपास जलभराव होना है, इससे मच्छरों को पनपने का मौका मिल रहा है। लगातार मलेरिया की रोकथाम के लिए फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की भागीदारी और जागरूकता इस बीमारी से बचाव में सबसे अहम है। मलेरिया एक गंभीर रोग है, लेकिन सामान्य जागरूकता से इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है।