फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The municipality built a road in an illegal colony, but the GDA uprooted it.

Ghaziabad News: नगर पालिका ने अवैध कॉलोनी में बनाई सड़क, जीडीए ने उखाड़ दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The municipality built a road in an illegal colony, but the GDA uprooted it.
मोदीनगर के बिसोखर में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जीडीए की टीम। स्रोत: जीडीए
गाजियाबाद। मोदीनगर के ग्राम बिसोखर में लगभग 12 बीघे में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर सोमवार को प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। दिलचस्प बात यह है कि जीडीए से बिना नक्शा पास कराए बसाई जा रही इस कॉलोनी में दो महीने पहले नगर पालिका ने सीसी रोड का निर्माण कराया था। इस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए थे। निर्माण कार्य का बाकायदा शिलान्यास का शिलापट भी लगाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिसोखर गांव में एक सितंबर को नगर पालिका की ओर से 100 मीटर और करीब 58 मीटर लंबी सड़क का टेंडर निकाला गया। टेंडर मेसर्स आदित्य एंटरप्राइजेज फर्म को जारी किया गया। इसके बाद सीसी रोड फर्म की ओर से बनाई गई। बताया जा रहा है कि बिना किसी नोटिस के जीडीए ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी लगाकर सड़क को उखड़वा दिया। जीडीए ओएसडी राजीव रतन सिंह ने बताया कि बिसोखर में खसरा संख्या-558 पर लगभग 12000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लॉटिंग के लिए चिनाई कर सड़क पर मिट्टी भराई की गई है। बिजली के पोल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की प्रभावी कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौके पर लगा शिलापट से पता चल रहा कि सड़क नगर पालिका ने बनाई है। शिलापट पर शिलान्यास की तिथि भी अंकित है। इस मामले में जीडीए के ओएसडी राजीव रतन सिंह का कहना है कि नगर पालिका ने जीडीए को लिखित में दिया है कि यह सड़क उनकी नहीं है। जबकि नगर पालिका मोदीनगर के ईओ नरेंद्र मोहन मिश्र का कहना है कि टेंडर जारी होने के बाद जीडीए से पता चला कि यहां अवैध कॉलोनी है तो सड़क का निर्माण रोक दिया गया था। पालिका की ओर से सड़क नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed