फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The MP will place the demands of deed writers and lawyers before the Chief Minister.

Ghaziabad News: बैनामा लेखकों और वकीलों की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे सांसद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The MP will place the demands of deed writers and lawyers before the Chief Minister.
तहसील में धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद
मोदीनगर। ई पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में बैनामा लेखकों और वकीलों का धरना 15वें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान आंदोलनकारी बैनामा लेखकों और वकीलों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। सांसद ने उनकी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया। ई-पंजीकरण व्यवस्था के खिलाफ बैनामा लेखक संघ बीती 11 जून से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। बार एसोसिएशन मोदीनगर भी बैनामा लेखक संघ के साथ हैं। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान बृहस्पतिवार दोपहर धरने पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। बैनामा लेखकों और वकीलों ने सांसद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सांसद ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे। सांसद ने भरोसा दिया कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed