फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The miscreants snatched the phone, the inspector said - it was not looted, file a complaint about missing.

Ghaziabad News: बदमाशों ने छीना फोन, दरोगा बोले-लूट की नहीं, गुम होने की लिखो तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the phone, the inspector said - it was not looted, file a complaint about missing.
इंदिरापुरम। रामप्रस्थ चौकी क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-6 में सीएनजी पंप के पास देर रात चालक अफसर अली से बाइक सवार लुटेरों ने फोन छीन लिया। आरोप है कि लूट की शिकायत देने इंदिरापुरम कोतवाली पहुंचे तो वहां दरोगा बोले कि फोन लुटने की नहीं, गुम होने की तहरीर लिख। उन्होंने दरोगा के दबाव में होकर फोन गुम होने की तहरीर दे दी।
विज्ञापन

मूलरूप से बरेली के रहने वाले अफसर अली नोएडा में वाहन चालक हैं। उनका कहना है कि बरेली में घर जाने के लिए टिकट कराया था। टिकट की साॅफ्ट कॉपी फोन में थी। 19 जनवरी की रात गांव जाने के लिए वैशाली सेक्टर-6 से अकेले जैसे ही सीएनजी पंप के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार लुटेरों ने हाथ पर झपट्टा मारकर फोन लूट लिया। वह फोन कुछ दिनों पहले खरीदा था। उन्होंने पीछा किया लेकिन लुटेरे मेन लिंक रोड की तरफ तेजी से भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद परिचित के कमरे पर जाकर पुलिस को घटना की शिकायत दी। घटनास्थल पर चीता बाइक लेकर पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने चालक से पूरी घटना का पता किया फिर लिखित शिकायत इंदिरापुरम कोतवाली में देने के लिए बोलकर चले गए। 20 जनवरी की दोपहर इंदिरापुरम कोतवाली लूट की शिकायत देने पहुंचे तो वहां दरोगा ने कहा कि फोन लूट की नहीं, गुम होने की शिकायत लिखो। जब बदमाश पकड़े जाएंगे तो तुम्हारा फोन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल उनकी शिकायत पर अभी लूट या छीनने का मुकदमा नहीं हुआ है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़ित से बात कर वास्तविक घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed