{"_id":"67b0db929588f5d0270f70ee","slug":"the-looted-car-got-damaged-in-the-accident-the-robbers-called-prv-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-574643-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हादसे में लूट की कार क्षतिग्र्रस्त, लुटेरों ने बुलाई पीआरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हादसे में लूट की कार क्षतिग्र्रस्त, लुटेरों ने बुलाई पीआरवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। आनंद विहार से लूटी गई कार में डायमंड फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गुस्साए कार सवारों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। औद्योगिक क्षेत्र की चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। कार सवारों से पूछताछ की तो पता चला कि क्षतिग्रस्त कार दिल्ली के आनंद विहार से लूट गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
कविनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि 14 फरवरी की शाम पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर वह डायमंड फ्लाईओवर के पास पहुंचे। कार सवार हरिशरण निवासी नंदगांव बरसाना मथुरा और विष्णु कुमार सरथला कोसीकलां जनपद मथुरा ने बताया कि कार सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें हथियार दिखाए और भाग गए। पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर हरिशरण और विष्णु से क्षतिग्रस्त कार के कागज मांगे।
कार से संबंधित कोई भी कागज दोनों नहीं दिखा पाए। कार की अगली नंबर प्लेट भी नहीं थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि कार को एक सप्ताह पूर्व दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र से दोनों ने लूटा था। लूट की कार से वह घूमते हैं। पुलिस ने आनंद विहार थाने से जानकारी जुटाई तो संबंधित कार लूट का मुकदमा दर्ज मिला। पुलिस ने दोनों हरिशरण और विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कविनगर थाने में बीएनएस 317 चोरी की संपत्ति रखने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि दोनों जेल भेज दिया गया है। आनंद विहार थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है।