फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The life journey of Lord Ram's exile will be seen in the Ramayana theme park.

Ghaziabad News: रामायण थीम पार्क में दिखेगी भगवान राम के वनवास की जीवन यात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The life journey of Lord Ram's exile will be seen in the Ramayana theme park.
गाजियाबाद। अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलला विराजे, अब गाजियाबाद में उनके वनवास के 14 वर्ष की जीवन यात्रा का लोग दर्शन कर सकेंगे। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 25 करोड़ रुपये खर्च कर कोयल एंक्लेव आवासीय योजना में रामायण थीम पर पार्क विकसित करेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीडीए सभागार में उपाध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई क्षेत्रीय अवस्थापना निधि की बैठक में इस पार्क के विकसित करने के प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लग गई। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पार्क को विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बैठक में कुल 70 करोड़ के 20 प्रस्ताव पास हो गए। जीडीए अधिकारियों ने बताया कि रामायण थीम पार्क के लिए सलाहकार एजेंसी का चयन कर डिजाइन तैयार करा लिया गया है। पार्क में त्रेतायुग के मुख्य पात्रों के दर्शन होंगे। इसमें भगवान राम के 14 वर्ष वनवास दृश्य प्रदर्शित करने के लिए प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। जीडीए उपाध्यक्ष ने मुख्य अभियंता को कंसलटेंट एजेंसी के एक्सपर्ट को बुलाकर प्रजेंटेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर प्रोजेक्ट में कोई परिवर्तन की जरूरत हो तो उसे भी करा लिया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा अवस्थापना निधि की इस बैठक में राजनगर एक्सटेंशन में सड़क, नाला निर्माण, डिवाइडर और सड़कों की मरम्मत के आठ विकास कार्यों को मंजूरी मिल गई। इन कार्याें पर जीडीए 35.11 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इनमें सिकरोड़ क्षेत्र में 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण, ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। मुख्य बंधा मार्ग से नूरनगर को जाने वाली 18 मीटर चौड़ी जोनल रोड व ड्रेनेज का निर्माण कराया जाएगा। बंधा रोड से चार्म्स कैसल सोसायटी की ओर जाने वाली 18 मीटर रोड के दोनों तरफ नाला निर्माण कराकर सड़क का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिसर सिटी-2 के सामने 45 मीटर चौड़ी सड़क की सर्विस रोड की मरम्मत कराई जाएगी। श्रीराम हाईट्स सोसायटी के सामने 45 मीटर चौड़ी सड़क, सीवर, नाले व डिवाइडर का भी निर्माण किया जाएगा। वहीं राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के सभी नालों की सफाई कराने पर भी स्वीकृति दी गई। बैठक में जीडीए सचिव राकेश कुमार सिंह, मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह, सहायक अभियंता मनोज गुप्ता, जल निगम के अधिशासी अभियंता ब्रह्मानंद, जीडीए के उद्यान अधिकारी एसके भारती मौजूद रहे।


पार्काें और सिटी फॉरेस्ट के प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
क्षेत्रीय अवस्थापना निधि की बैठक में राम मनोहर लोहिया पार्क की चाहरदीवारी, कार्यालय कक्ष, शौचालय की मरम्मत, पौधारोपण करके उनके रखरखाव का प्रस्ताव भी पास किया गया। इसके अलावा ग्राम अटौर स्थित ग्रामीण स्टेडियम में पौधारोपण व उनका रखरखाव करने, सिटी फॉरेस्ट पार्क में बोटिंग पोंड की स्टोन पिचिंग की मरम्मत, टायलेट पंप, ऑफिसर बिल्डिंग की मरम्मत, रंगाई-पुताई का काम कराया जाएगा। सिटी फाॅरेस्ट की विभिन्न पॉकेटों का रखरखाव, वहां पाली जा रहीं बत्तखों के पालन और दो वर्ष तक देखरेख के प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया। भोवापुर में जीडीए की खाली जमीन पर पौधारोपण व एक साल तक रखरखाव करने समेत कई अन्य उद्यानिक कार्याें के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed